छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अँग्रेजी भाषा में काल (Tenses) तथा उनके प्रयोग 2026

  • द्वारा

काल (Tenses) के तीन प्रकार होते हैं। वे है:-

  1. Present Tense (वर्तमान काल)
  2. Past Tense (भूतकाल)
  3. Future Tense (भविष्यकाल)

अब हम हिन्दी के दो वाक्य जानते हैं। इन वाक्यों का आपको काल पहचानना है। लेकिन सिर्फ इतना ही पहचानना है कि वाक्य वर्तमान का है या भूतकाल का या भविष्यकाल का। इसके अलावा भी काल पहचाना जा सकता है। अपूर्ण काल, पूर्ण काल ऐसे शब्द आपने सुने ही होंगे। लेकिन फिलहाल सिर्फ वर्तमानकाल, भूतकाल या भविष्यकाल इतना ही बताइये। वाक्य देखिये

Tenses
Tenses
  • मैं अँग्रेजी सिखाता हूँ।
  • मैं अँग्रेजी सीखा रहा हूँ।

आपको इन वाक्यों का काल पहचानने में देर नहीं लगी। दोनों वाक्य वर्तमानकाल के हैं। लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि दोनों वाक्यों में क्रिया अलग अलग है। उदाहरण दूसरे वाक्य में क्रिया जारी है, और पहले वाक्य में क्रिया जारी नहीं दिखाई देती।

इससे यह समझ में आता है कि एक काल में काल में एक ही प्रकार की क्रिया होती है ऐसा नहीं है। एक ही काल में अलग अलग प्रकार की क्रियाएँ हो सकती हैं और होती हैं। इसलिए इन तीन मुख्य कालों के उपप्रकार बने है। प्रत्येक काल के चार उपप्रकार होते हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं

  1. Simple Tense (सामान्य काल)
  2. Continuous Tense (अपूर्ण काल)
  3. Perfect Tense (पूर्ण काल)
  4. Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर काल)

अभी अपने देखा कि प्रत्येक काल के चार उपप्रकार हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि वर्तमान के चार प्रकार है, भूतकाल के चार प्रकार हैं, और भविष्यकाल के चार प्रकार हैं।

वर्तमानकाल के चार प्रकार :-

  • वर्तमानकाल के चार प्रकार:- 1) सामान्य वर्तमानकाल (2) अपूण वर्तमानकाल 3) पूर्ण वर्तमानकाल और 4) पूर्ण निरन्तर वर्तमानकाल.
  • भूतकाल के चार प्रकार :- 1) सामान्य भूतकाल (2) अपूर्ण भूतकाल 3) पूर्ण भूतकाल और 4) पूर्ण निरन्तर भूतकाल.
  • भविष्यकाल के चार प्रकार:- 1) सामान्य भविष्यकाल 2) अपूर्ण भविष्यकाल 3) पूर्ण भविष्यकाल और 4) पूर्ण निरन्तर भविष्यकाल.

यानी कुल मिला कर बारह उपप्रकार हुए.

बारह उपप्रकारों में से तीन सामान्य काल हैं (सामान्य वर्तमानकाल, सामान्य भूतकाल, सामान्य भविष्यकाल), तीन अपूर्ण काल हैं, तीन पूर्ण काल हैं और शेष तीन पूर्ण निरन्तर काल है.

इन बारह कालों का अध्ययन हम चार वर्तमानकाल, चार भूतकाल और चार भविष्यकाल इस क्रम से करने के बजाय तीन सामान्य, तीन अपूर्ण, तीन पूर्ण और तीन पूर्ण निरन्तर इस तरह करेंगे, यह क्रम काल समझने के लिए अधिक सुविधाजनक है.

Quiz Time

All Tenses Test

All Tenses Test (20 Questions)

1. She ______ a letter every day.

writes
wrote
writing
will write

2. I ______ watching TV now.

am
was
will
have

3. He ______ finished his work.

has
have
is
was

4. They ______ been studying for two hours.

have
has
had
is

5. I ______ to school yesterday.

went
go
going
will go

6. She ______ cooking when I arrived.

was
is
will
has

7. They ______ completed the work before I came.

had
have
has
will

8. He ______ been working there for years.

had
has
have
is

9. I ______ go tomorrow.

will
went
go
going

10. She ______ be playing at 5 PM.

will
is
was
has

11. They ______ have completed the task by tomorrow.

will
has
have
had

12. He ______ have been working here for 5 years next month.

will
has
had
is

13. We ______ playing now.

are
were
will
has

14. She ______ eaten already.

has
have
had
is

15. I ______ been waiting for two hours.

have
has
had
was

16. They ______ working when I called.

were
are
will
has

17. He ______ finished before she arrived.

had
has
have
is

18. We ______ go to market tomorrow.

will
went
go
going

19. She ______ studying now.

is
was
will
have

20. They ______ been playing since morning.

have
has
had
is

हिन्दी भाषा के व्याकरण हेतु – भाषाग्रैमर

The information provided in this article is based on the study of various reliable sources and reference books. All content has been rewritten in our own words and is presented solely for educational purposes.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You cannot copy content of this page