नीचे दिये गए वाक्य से आपको Past Continuous Tense अपूर्ण भूतकाल का प्रयोग ध्यान में आ जाएगा.

मैं कल इस वक्त यह किताब पढ़ रहा था.
Also Read
( = अर्थात भूतकाल में किताब पढ़ने की क्रिया जारी थी)
प्रयोग : भूतकाल के किसी समय कोई क्रिया जारी थी यह दर्शाने के लिए अपूर्ण भूतकाल का प्रयोग होता है.
अपूर्ण भूतकाल की पहचान : क्रिया के अंत में रहा, रही, रहे और उसके बाद था, थी, थे. (अर्थात वाक्य के अंत में रहा था. जैसे, जा रहा था, आ रहा था इ.)
रचना :- कर्ता + was / were + क्रिया के साथ ing… was/were का फर्क एकवचन शब्दों के साथ was. बहुवचन शब्दों के साथ और you के साथ were.
उदाहरण
- मैं जा रहा था.I was going. कर्ता+was/were + क्रिया ing…
- हम जा रहे थे.We were going. (कर्ता + was / were + क्रिया ing…)
- मैं लिख रहा था.I was writing.
- हम लिख रहे थे.We were writing.
- मैं सोच रहा था.I was thinking.
- हम सोच रहे थे.We were thinking.
- मैं बोल रहा था.I was saying.
- हम बोल रहे थे. We were saying.
- वह आ रहा था.He was coming.
- वे आ रहे थे.They were coming.
- वह मुझे बता रहा था.He was telling me.
- वे मुझे बता रहे थे. They were telling me
- वह मेरी तरफ देख रहा था.He was looking at me
- वे मेरी तरफ देख रहे थे.They were looking at me.
- वह तुम्हारी तारीफ कर रहा था.He was praising you
- वे तुम्हारी तारीफ कर रहे थे.They were praising you
- लहरें किनारे पर टकरा रही थीWaves were crashing on the shore.
- लोग कुएँ से पानी निकाल रहे थे.People were drawing water from a well
- उसे अजीब लग रहा था.He was feeling strange/funny
- टीवी कल तक ठीक चल रहा था.The TV was functioning/ working normally until yesterday
- हवा चल रही थी.The wind was blowing
- नदी बह रही थीA river was flowing.
- भैंसे कीचड़ में लोट रही थीं.Buffaloes were wallowing in the mud.
- 24 भैंस कीचड़ में लोट रही थी.A buffalo was wallowing in the mud.
- मैं कतार में मेरी बारी की राह देख रहा था.I was waiting for my turn in the queue.
- उसे बहुत पसीना आ रहा था.He was sweating profusely.
- मैं कल इस वक्त यह किताब पढ़ रहा था.I was reading this book this time yesterday.
क्रिया के अंत में रहा, रही, रहे न होने पर भी अगर वाक्य में ‘क्रिया जारी थी’ ऐसा अर्थ हो तो वह वाक्य भी अपूर्ण भूतकाल का होगा. जैसे,
- वह खड़ा था.He was standing.
- वह कतार में खड़ा था.He was standing in a queue.
- वह बैठा था.He was sitting.
- वह रसोईघर में बैठी थी.She was sitting in the kitchen.
- उसने नया ड्रेस पहना हुआ था.He was wearing a new dress.
Quiz Time
Past Continuous Tense Test (20 Questions)
The information provided in this article is based on the study of various reliable sources and reference books.
All content has been rewritten in our own words and is presented solely for educational purposes.


