छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Future Continuous Tense अपूर्ण भविष्यकाल

  • द्वारा

मैं कल इस वक्त इस किताब का अध्ययन कर रहा हूंगा.

Future Continuous Tense
Future Continuous Tense

अपूर्ण भविष्यकाल के इस वाक्य से इस काल का प्रयोग इस प्रकार समझ में आता है:-

भविष्य में किसी समय पर कोई क्रिया जारी रहेगी यह व्यक्त करने के लिए इस काल का प्रयोग होता है

क्रिया शुरू रहने की संभावना व्यक्त करने के लिए भी यह काल प्रयोग में लाया जा सकता है. जैसे, वह तुम्हारा इंतजार कर रहा होगा.

अपूर्ण भविष्यकाल की पहचान : वाक्य के अंत में रहा होगा (अर्थात क्रिया के अंत में रहा उसके बाद होगा, होगी ऐसे शब्द)

रचना : कर्ता will be + क्रिया का ing रूप……

उदाहरण

  • वह आ रहा होगा
    He will be coming. (कर्ता + will be + क्रिया ing….)
  • वह पढ़ाई कर रहा होगा.
    He will be studying.
  • मैं कल इस वक्त पढ़ा रहा हूंगा.
    I will be teaching this time tomorrow.
  • मैं कल इस वक्त इस किताब का अध्ययन कर रहा हूंगा.
    I will be studying this book this time tomorrow.
  • आप जल्द अंग्रेजी बोल रहे होंगे.
    You will be speaking English very soon.
  • वह टीवी देख रहा होगा.
    He will be watching TV.
  • वह जा रहा होगा.
    He will be going.
  • वह हँस रहा होगा.
    He will be laughing.
  • वह पेड़ों को पानी दे रहा होगा.
    He will be watering the plants.
  • वह रेडियो सुन रहा होगा. – He will be listening to radio.
  • बच्चे खेल रहे होंगे. – Boys will be playing.
  • वह तुम्हारा इंतज़ार कर रहा होगा. – He will be waiting for you.
  • वह टीवी देख रहा होगा. – He will be watching television.

यही वाक्य अभ्यास के तौर पर पुनः करें.

कोई क्रिया भविष्य में होगी यह बताने के लिए भी अपूर्ण भविष्यकाल का प्रयोग हो सकता है. जैसे.
I will be meeting him tomorrow. मैं उसे कल मिलूंगा.

परंतु इस वाक्य से क्रिया होगी इतना ही अर्थ व्यक्त होता है. I will meet him tomorrow इस सामान्य भविष्यकाल के वाक्य जैसा कर्ता का निश्चय अथवा निर्णय इस वाक्य में व्यक्त नहीं होता. सिर्फ हमेशा की तरह क्रिया होगी और उसमें विशेष कुछ भी नहीं है ऐसा अपूर्ण भविष्यकाल के वाक्य से प्रदर्शित होता है. एक बार फिर देखें.

  • Rahul will not sit here.
  • Rahul will not be sitting here.

इनमें से पहले वाक्य में कर्ता का यहाँ न बैठने का निर्णय दिखाई पड़ता है. जब कि दूसरे वाक्य में कर्ता का निश्चय या निर्णय व्यक्त नहीं होता. दूसरा वाक्य सिर्फ एक जानकारी देने वाला वाक्य है. उसका अर्थ है कि राहुल यहाँ नहीं बैठेगा क्योंकि वह यहाँ नहीं बैठता- यह उसकी जगह नहीं है. ऐसे और कुछ उदाहरण :-

  • He will not be attending the meeting. – वह सभा में उपस्थित नहीं रहेगा.
  • We will be leaving tonight. – हम आज रात निकलेंगे.
  • He won’t be coming to the class today. – वह आज क्लास में नहीं आएगा
  • I will be going to Mumbai tomorrow. – मैं कल मुंबई जाऊगा.
  • I will be wearing this dress to the party. – मैं यह ड्रेस पार्टी में पहनूगा
  • Will you be taking part in this competition? – क्या तुम इस प्रतियोगिता में भाग लोगे?
  • Which dress will you be wearing to the party? – पार्टी में तुम कौनसा ड्रेस पहनोगे?

उपर्युक्त दो प्रश्न दूसरे प्रकार से भी पूछे जा सकते हैं- अपूर्ण वर्तमानकाल का प्रयोग करके या फिर be going to का प्रयोग कर के. जैसे,
Which dress are you wearing to the party?
Which dress are you going to wear to the party?

परंतु तुलनात्मक दृष्टि से देखा जाए तो अपूर्ण भविष्यकाल के वाक्य अधिक विनम्र समझे जाते हैं.

Future Continuous Tense अपूर्ण काल में साधारणतः प्रयोग में न आने वाली क्रियाएँ
निम्न क्रियाओं का साधारणतः अपूर्ण काल में प्रयोग नहीं किया जाता.
adore – पूजनीय मानना
amuse – मनोरंजन करना
agree – सहमत होना
attract – आकर्षित करना
believe – विशवास करना
cost – कीमत होना
care – परवाह करना
dislike – नापसंद होना
exist – अस्तित्व में होना
fear – डरना
forget – भूलना
hear – सुनना
imagine – कल्पना करना
like – पसंद करना
love – प्रेम करना
need – जरूरत होना
please – खुश करना
realise – समझना, जानना
recognize – पहचानना
regret – बुरा लगना
respect – आदर करना
think – लगना
want – इच्छा होना
regard – मानना, समझना
remember – याद करना
suppose – समझना, मानना
trust – विश्वास रखना
wish – चाहना

कुछ क्रियाएँ जो एक अर्थ से अपूर्ण काल में प्रयोग में नहीं आर्ती वे दूसरे किसी अर्थ से प्रयोग में आ सकती है. जैसे think यह क्रिया लगना इस अर्थ से अपूर्ण काल में आम तौर पर प्रयोग में नहीं आती, लेकिन सोचना इस अर्थ से think का प्रयोग अपूर्ण काल में किया जा सकता है. जैसे,

  • I was just thinking of you. मैं तुम्हारे बारे में ही सोच रहा था.
  • I am thinking of going to America. मैं अमरीका जाने का सोच रहा हूँ.
  • What are you thinking about? तुम किस बारे में सोच रहे हो?

feel यह क्रिया महसूस करना (sense) / लगना (think) इस अर्थ से अपूर्ण काल में प्रयोग में नहीं आती. इसलिए हम I feel the earth shaking और I feel this is unreasonable ऐसा कहते हैं. I am feeling…. नहीं. लेकिन feel का प्रयोग यदि मानसिक या शारीरिक अवस्था व्यक्त करने वाले विशेषण के साथ हो, तब feel रह क्रिया सामान्य अथवा अपूर्ण किसी भी काल में आ सकती है. जैसे, I feel better now या I am feeling better now.

अपूर्ण काल में प्रयोग में न आने वाली क्रियाएँ

नीचे दी गई क्रियाएँ अपूर्ण काल में प्रयोग में नहीं आतीं.

  • appear – दिखना, लगना
  • contain – के अंदर होना
  • desire – बहुत इच्छा होना
  • detest – घृणा करना
  • hate – नफरत करना
  • consist of – का बना हुआ होना
  • deserve – के लिए योग्य होना
  • despise – तुच्छ समझना
  • forgive – माफ करना
  • know – जानना, मालूम होना
  • mean – अर्थ होना
  • possess – का मालिक होना
  • recall – याद करना
  • resemble – समान दिखना
  • suspect – शक करना
  • own – का मालिक होना
  • prefer – प्रधानता देना
  • require – ज़रूरत होना
  • seem – दिखना (जैसे, खुश)
  • understand – समझना

उपर्युक्त कियाएँ अपूर्ण काल में प्रयोग में नहीं आतीं इसका मतलब है:-

  • I am knowing this ऐसा नहीं कहा जाता, I know this ऐसा कहा जाता है.
  • I am understanding your problem नहीं बोलते,
  • I understand your problem कहते हैं.
  • I am hating you नहीं कहते, I hate you कहते हैं.

Quiz Time

Future Continuous Tense Test

Future Continuous Tense Test (20 Questions)

1. I ______ at 10 PM tonight.

2. She ______ a movie tomorrow evening.

3. They ______ football at this time tomorrow.

4. He ______ to office at 9 AM.

5. I ______ working tomorrow.

6. She ______ attending the class.

7. They ______ coming to the party.

8. ______ you be studying tonight?

9. ______ she be working tomorrow?

10. At midnight, we ______ (sleep).

11. Tomorrow at 5 PM, I ______ (work).

12. She ______ (cook) dinner at 8 PM.

13. This time tomorrow, I ______ in Delhi.

14. We ______ the match at 6 PM.

15. He ______ his homework in the evening.

16. At 7 AM, she ______ yoga.

17. They ______ traveling next week.

18. What ______ you be doing at 9 PM?

19. He will be ______ dinner at 8 PM.

20. We will be ______ tomorrow morning.

The information provided in this article is based on the study of various reliable sources and reference books. All content has been rewritten in our own words and is presented solely for educational purposes.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You cannot copy content of this page