छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Present Perfect Tense (पूर्ण वर्तमानकाल)

  • द्वारा

क्रिया जारी है यह दशनि के लिए जिस तरह अपूर्ण वर्तमानकाल का प्रयोग किया जाता है, उसी प्रकार (बोलते वक्त) क्रिया पूर्ण है यह दर्शाने के लिए पूर्ण वर्तमानकाल का प्रयोग किया जाता है. (पूरी हो चुकी क्रिया व्यक्त करते समय यह काल भूतकाल को वर्तमानकाल से जोड़ता है.)

Present Perfect Tense
Present Perfect Tense

Present Perfect Tense पूर्ण वर्तमानकाल के हिंदी वाक्यों में क्रिया के बाद में चुका है, चुकी है, चुके हैं ये शब्द या क्रिया के अंत में था, ई, ए ऐसे अक्षर और क्रिया के बाद में है, हैं, हूँ ये शब्द होते हैं. जैसे वह आया है, वे आए हैं, तुम आए हो, मैं यह समझ गया हूँ.

रचना :- कर्ता + have/has + क्रिया का तीसरा रूप +… (क्रिया के तीसरे रूप के बारे में जानकारी अगले अध्याय में दी गई है.)

have और has का फ़र्क

एकवचन शब्द के साथ has का प्रयोग होता है. परंतु I और you के साथ (एकवचन होने पर भी) have आता है. बहुवचन शब्दों के साथ have आता है.

इसका अर्थ यह है कि he, she, it, Ram, Sham के साथ has; I और you के साथ have, और we, they, people आदि के साथ have आता है.

अब नीचे दिए गए वाक्यों का अध्ययन कीजिए और उसके बाद इन्हीं वाक्यों को फिर से खुद अंग्रेज़ी में बनाइए.

  • वह आया है (आना = to come, come का तीसरा रूप come ही है).
    He has come (कर्ता+ have/has + क्रिया का तीसरा रूप…..).
  • वे आए हैं. – They have come.
  • मैं आया हूँ. – I have come.
  • तुम आए हो. – You have come.
  • मैंने यह किताब पढ़ी है. – I have read this book.
  • मैंने उसे पत्र भेजा है. – I have sent him a letter.
  • मैंने उसकी अनुमति ली है. – I have taken his permission.
  • तुम बहुत बदल गए हो. – You have changed a lot.
  • कीमतें फिर बढ़ गई हैं. – Prices have risen again.
  • तुम अब पिता बन गए हो. – You have become a father now.
  • हमारे बॉस ने मीटिंग बुलाई है. – Our boss has called a meeting.
  • उसे जुकाम हो गया है. – He has got a cold.
  • उसे बुखार आया है. – He has got a fever.
  • हमारे बच्चे के दाँत गिरने लगे हैं. – Our baby’s teeth have started to fall out.
  • मैं टाइमटेबल के बहुत पीछे पड़ गया हूँ. – I have fallen very much behind the time-table.
  • मैं यह समझ गया हूँ. – I have understood this.
  • मुझे टेबल के नीचे एक पाँच रुपये का नोट मिला है. – I have found a five-rupee-note under the table.1
  • पिछले 24 घंटों में मेरी घड़ी 10 मिनिट आगे गई है. – My watch has gained (by) ten minutes over the last 24 hour.
  • पड़ोसी के कुत्ते ने मुझे फिर काट लिया है. – Next door’s dog has bitten me again.
  • मैंने कार में पाँच सौ रुपये का पेट्रोल डाला है. – I have put five hundred rupees worth of petrol into the car.

पूर्ण वर्तमानकाल के बारे में कुछ और जानकारी

भूतकाल दशनि वाले शब्दों के साथ (जैसे, yesterday, last night, in 1980 वगैरह के साथ) इस काल का प्रयोग नहीं होता. यानी I have sent him a letter yesterday यह कहना गलत होगा.* इस काल में (अभी अभी पूरी हुई क्रिया दर्शात वक्त) just का बहुत बार प्रयोग किया जाता है. जैसे, He has just come. वह अभी अभी आया है. (वाक्य में just की जगह की ओर ध्यान दें.)

भूतकाल में शुरू हुई क्रिया अभी भी शुरू है ऐसा व्यक्त करने के लिए भी पूर्ण वर्तमानकाल का प्रयोग होता है. जैसे, He has lived here for ten years – उसे यहाँ रहते हुए दस साल हो गए हैं (और अभी भी यहीं रहता है).

लेकिन He lived here for ten years इस सामान्य भूतकाल के वाक्य का अर्थ होता हैः- वह यहाँ दस साल रहा (लेकिन अब वह यहाँ नहीं रहता).

I have worked in this company for six months – मुझे इस कंपनी में काम करते हुए 6 महीने हुए हैं (और अभी भी यहीं काम कर रहा हूँ).

लेकिन I worked in this company for six months का मतलब होगा :-मैंने इस कंपनी में 6 महीने काम किया (लेकिन अब नहीं करता).

हिन्दी भाषा के व्याकरण हेतु – भाषाग्रैमर

Quiz Time

Present Perfect Tense Test

Present Perfect Tense Test (20 Questions)

1. She ______ to the market.

2. I ______ my homework.

3. He ______ a letter.

4. They ______ the movie.

5. She ______ completed her work.

6. We ______ finished the task.

7. He ______ eaten lunch.

8. ______ you finished your work?

9. ______ she gone to school?

10. I have lived here ______ 5 years.

11. She has worked here ______ 2020.

12. He has ______ finished his work.

13. They have ______ eaten lunch.

14. I have not finished my work ______.

15. She ______ not seen this movie.

16. We ______ not completed the work.

17. I ______ never seen such a place.

18. He ______ just arrived.

19. They ______ gone home.

20. We ______ known each other for years.

The information provided in this article is based on the study of various reliable sources and reference books. All content has been rewritten in our own words and is presented solely for educational purposes.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You cannot copy content of this page