छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Simple Past Tense सामान्य भूतकाल

  • द्वारा

Simple Past Tense – बस छूट गई, सूर्य निकला, घंटी बजी, या मैंने उसकी मदद की, या मैंने उसे थप्पड़ मारा ऐसा जब आप कहते हैं, तब आप सामान्य भूतकाल के वाक्य बोलते हैं. इन वाक्यों में क्या किया या क्या हुआ यह बताया गया है. इससे सामान्य भूतकाल का प्रयोग इस तरह से समझ में आता है:-

भूतकाल में (किसी निश्चित समय पर) कोई क्रिया हुई या कोई घटना घटी यह बताने के लिए इस काल का प्रयोग होता है.

Simple Past Tense सामान्य भूतकाल
Simple Past Tense सामान्य भूतकाल

आपको याद होगा – सामान्य वर्तमानकाल के हिंदी वाक्यों के अंत में ता है, ते हैं, ती है इस प्रकार के अक्षर आते हैं, उसी प्रकार सामान्य भूतकाल के वाक्यों के अंत में या, यी, ये शब्द अथवा आ, ई, ए अक्षर आते हैं.

तो इनमें से कोई भी अक्षर यदि वाक्य के अंत में आए तो आप तुरंत समझ सकते हैं कि यह सामान्य भूतकाल है. वाक्य सामान्य भूतकाल का है, यह समझ में आने के बाद सिर्फ सामान्य भूतकाल की रचना के अनुसार वाक्य बनाना है बस अंग्रेज़ी वाक्य गलत होने की कोई गुजाइश नहीं. तो देखिए सामान्य भूतकाल की रचना.

रचना : कर्ता क्रिया का दूसरा रूप +….

सामान्य भूतकाल का वाक्य बनाने के लिए आपको क्रिया के दूसरे रूप की जानकारी होनी चाहिए.

नोट :- क्रिया के दूसरे रूप को बनाने के बारे में जानकारी अगले अध्याय में दी गई है. क्रिया के रूप के बारे में जानकारी यदि आपको नहीं है तो पहले क्रिया के रूप नामक इस अगले अध्याय का अध्ययन कर लें.

सामान्य भूतकाल की रचना अब आप समझ गए होंगे. पहले कर्ता, कर्ता के बाद क्रिया का दूसरा रूप, और फिर जो भी हो.

नोट : कर्ता सिर्फ सजीव शब्द ही नहीं होता, व्याकरण में निर्जीव शब्द भी कर्ता हो सकता है. जैसे, कक्षा शुरू हुई, बस छूट गई, घंटी बजी, सूर्य निकला इन वाक्यों में कक्षा, बस, घंटी और सूर्य कर्ता है.

अब निम्न वाक्यों का अध्ययन करें (और फिर इन्हीं वाक्यों को फिर से स्वयं करें).
1) वह आया (आना का अर्थ है come, come का दूसरा रूप है came). = He came (कर्ता + क्रिया का दूसरा रूप…).
2) वह गया (जाना अर्थात go, go का दूसरा रूप went). = He went (कर्ता + क्रिया का दूसरा रूप).
3) वह भूल गया (भूलना = He forgot (कर्ता forget, forget का दूसरा रूप forgot). क्रिया का दूसरा रूप….).
4) वह बोला (बोलना say, say का दूसरा रूप said). = He said (कर्ता + क्रिया का दूसरा रूप….).
5) वह हँसा (हँसना = laugh, laugh का दूसरा रूप laughed). = He laughed (कर्ता क्रिया का दूसरा रूप….).
6) सूर्य निकला. = The sun rose.
7) सूर्य डूबा. = The sun set.
8) घंटी बजी. – The bell rang.
9) कक्षा प्रारंभ हुई. – The class started.
10) कक्षा खत्म हुई. – The class finished.
11) उसने पत्र फाड़ डाला (फाड़ना = tear up). – He tore up the letter.
12) मैंने उसका पता लिख लिया (लिख लेना = write down). – I wrote down his address.
13) उसे गुस्सा आया (गुस्सा आना = get angry). – He got angry.
14) वह गुस्से से चिल्लाया. – He shouted angrily.
15) आज सुबह मैं 3.30 बजे उठा. – I got up at 3.30 today.
16) उनका पिछले सप्ताह विवाह हुआ (विवाह होना = get married). – They got married last week.
17) मुझसे उसने पूछा. – He asked me.
18) उसने मुझसे पूछा. – He asked me.
19) पूछा उसने मुझसे. – He asked me.
20) उसने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया. – She gave birth to twins.
21) मैंने यह अनुभव से सीखा.
21)I learnt this from experience.
22) उसकी आँखें आँसुओं से भर गईं. – His eyes filled with tears.
23) ईश्वर ने हमें बचाया. – God saved us.
24) मैंने मोमबत्ती बुझाई (बुझाना = blow out). – I blew out the candle.
25) मुझे यह नौकरी संयोग से मिली. – I got this job by chance.
26) वह दौड़ में पहला आया. – He came first in the race.
27) यह पुस्तक मैंने मुंबई में खरीदी. – I bought this book in Mumbai.
28) उसने मुझे दस की एक कड़क नोट दी. – He gave me a crisp ten-rupee note.
29) उसने दस साल पहले नागपुर छोड़ा. – He left Nagpur ten years ago.
30) भूकंप ने पूरा गाँव नष्ट कर दिया. – The earthquake destroyed the whole town.
31) वह कीचड़ में मुँह के बल गिरा. – He fell on his face in the mud.
32) मीटिंग दो घंटे चली. – The meeting lasted two hours.
33) उसने मुझसे झूठ बोला. – He lied to me.
34) वह शांत रहा. – He remained silent/He kept quiet.
35) उसने मुझे धक्का दिया. – He pushed me over.
36) उसने चाय में गलती से नमक डाला. – He put salt in the tea by mistake.
37) उनकी कार कीचड़ में फँस गई. – Their car stuck in the mud.
38) मैंने कल रेडियो पर उसका भाषण सुना. – I heard his speech on radio yesterday.
39) उसने समय का सदुपयोग किया. – He made good use of time.
40) मैं बहुत गहरी नींद सोया. – I slept very soundly.
41) मैंने कल उससे इस बारे में बात की. – I spoke to him about this yesterday.

अब तक हमने देखा कि सामान्य भूतकाल के वाक्यों में क्रिया के अंत में साधारणतः या, यी, ये,आ, ई, ए अक्षर होते हैं. ऊपर दिए गए उदाहरणों में भी आपने यह देखा. लेकिन कभी ऊपर की तरह आया, गया, खाया, पिया, लिखा, पड़ा, उठा, बैठा न होने पर भी वाक्य सामान्य भूतकाल का हो सकता है. कुछ उदाहरण देखिए.

  1. लगभग 500 विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित थे. – About 500 students attended the programme.
  2. वह निश्चित ही प्रथम पुरस्कार के योग्य था. – He certainly deserved the first prize.
  3. उसे इस बारे में सब मालूम था. – He knew everything about this.
  4. उसे मेरी सलाह चाहिए थी. – He wanted my advice.
  5. उसे कुछ और पैसों की ज़रूरत थी. – He needed some more money.
  6. मुझे आपके पिताजी से मिलने की इच्छा थी. – I wanted to meet your father.

भूतकाल में अक्सर होने वाली क्रियाएँ अथवा किसी की भूतकाल की कोई आदत व्यक्त करने के लिए भी इस काल का प्रयोग होता है.

  1. वह हमेशा डायरी और पेन साथ ले जाता था. – He always carried a diary and pen with him.
  2. वह हमेशा काले कपड़े पहनता था. – He always wore black clothes.
  3. वे साथ रहते, साथ खाते व साथ काम करते थे. – They lived together, ate together and worked together.
  4. वह रोज़ रात बच्चे को गा कर सुलाती थी. – She sang her baby to sleep every night.

Quiz Time

Simple Past Tense Test

Simple Past Tense Test (20 Questions)

1. She ______ to school yesterday.

went
go
going
goes

2. I ______ my homework last night.

did
do
does
doing

3. He ______ a letter.

wrote
write
writing
writes

4. They ______ cricket yesterday.

played
play
playing
plays

5. She ______ not go to school.

did
do
does
is

6. We ______ not play yesterday.

did
do
does
are

7. ______ you go to market?

Did
Do
Does
Is

8. ______ she finish her work?

Did
Do
Does
Is

9. The boy ______ a kite.

flew
fly
flying
flies

10. She ______ dinner yesterday.

cooked
cook
cooking
cooks

11. He ______ TV last night.

watched
watch
watching
watches

12. I ______ coffee yesterday.

drank
drink
drinking
drinks

13. She ______ English very well.

spoke
speak
speaking
speaks

14. They ______ to the park.

went
go
going
goes

15. He ______ not understand the lesson.

did
do
does
is

16. We ______ English yesterday.

studied
study
studying
studies

17. She ______ a song.

sang
sing
singing
sings

18. ______ they play football?

Did
Do
Does
Are

19. He ______ early yesterday.

woke up
wake up
waking up
wakes up

20. They ______ the match.

won
win
winning
wins
The information provided in this article is based on the study of various reliable sources and reference books. All content has been rewritten in our own words and is presented solely for educational purposes.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You cannot copy content of this page