Present Continuous Tense कोई क्रिया जारी है यह अर्थ व्यक्त करने के लिए इस काल का प्रयोग होता है.
क्रिया जारी है का अर्थ यह है कि वाक्य कहते वक्त वह क्रिया चल रही है. जैसे (वह समाचारपत्र पढ़ रहा है, अर्थात इस वक्त पढ़ रहा है). या इसका दूसरा अर्थ ‘क्रिया वाक्य कहते वक्त शुरू नहीं भी हो फिर भी वर्तमानकाल में घट रही है’ ऐसा भी होता है. जैसे, वह आजकल अंग्रेज़ी सीख रहा है.

नज़दीकी भविष्यकाल दशनि के लिए भी इस काल का प्रयोग किया जा सकता है. जैसे, उसकी नई किताब जल्द ही आ रही है.
इस काल की पहचान : क्रिया के अंत में रहा, रही, रहे और उसके बाद हूँ, है, हैं ऐसे शब्द (अर्थात वाक्य के अंत में रहा है, रहा हूँ, रहे हैं).
इस काल की रचना : कर्ता + am / is / are + क्रिया को ing +…..
उदाहरण देखने से पहले am/is/are का फर्क देख लीजिए.
I के साथ am का प्रयोग किया जाता है.
I के अलावा अन्य किसी भी एकवचन शब्द के साथ is आता है.
बहुवचन और you के साथ हमेशा are का प्रयोग होता है.
- मैं जा रहा हूँ. – I am going. (कर्ता + am/is/are + ing)
- वह जा रहा है. – He is going. (कर्ता am/is/are क्रि ing)
- वे जा रहे हैं. – They are going. (कर्ता+ am/is/are क्रि ing)
- मैं आ रहा है. – I am coming.
- वह आ रहा है. – He is coming.
- वे आ रहे हैं. – They are coming.
- दिवाली आ रही है. – Diwali is coming.
- मैं अब निकल रहा हूँ. – I am leaving now.
- मैं अंग्रेज़ी सीख रहा हूँ.. -I am learning English.
- मैं सिखा रहा हूँ. – I am teaching.
- मैं बस का इंतज़ार कर रहा हूँ. – I am waiting for the bus.
- आप मुझे भ्रमित कर रहे हैं. – You are confusing me.
- वह अब कमा रहा है. – He is earning now.
- तुम ठंड से कंपकंपा रहे हो. – You are shivering with cold.
- तुम बेवकूफ की तरह बर्ताव कर रहे हो. – You are behaving like a fool.
- मेरा (पूरा) शरीर दुख रहा है (दुखना = to ache, ache+ing = aching). – My body is aching (all over).
- मेरी पीठ में दर्द हो रहा है. – My back is aching.
- आपकी चाय ठंडी हो रही है. – Your tea is getting cold.
- तुम्हारे हाथ बहुत ठंडे लग रहे हैं. – Your hands are feeling very cold.
- मेरी आँखें जल रही हैं. – My eyes are stinging.
- मुझे आज बहुत अच्छा लग रहा है. – I am feeling (very) much better today.
- आज मनुष्य स्वयं के विनाश की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है. – Today man is rapidly moving towards his ov own destruction.
- मैं सच बोल रहा हूँ. – I am telling the truth.
- तुम झूठ बोल रहे हो (झूठ बोलना = to lie, lie + ing = lying). – You are lying.
- पाइप से पानी टपक रहा है. – Water is leaking from the pipe.
- वह मनोविज्ञान में एम. ए. कर रहा है. – He is doing an M.A. in psychology.
- मेरी घड़ी आगे जा रही है. –
My watch is gaining time. - मेरी घड़ी पीछे जा रही है. – My watch is losing time.
- आपकी थैली मेरे पैरों में लग रही है. – Your bag is hitting my leg.
- मैं खरीदारी के लिए जा रहा हूँ. – I am going shopping.
- नदी भर कर बह रही है. – The river is running full.
अपूर्ण वर्तमानकाल का प्रयोग जब आप भविष्यकाल व्यक्त करने के लिए करते हैं, तब उस वाक्य में भविष्यकाल दशनि वाले शब्द का उल्लेख होना ज़रूरी है. अथवा पहले उसका उल्लेख किया हुआ होना चाहिए (जिससे यह स्पष्ट हो सके कि क्रिया भविष्यकाल की है या वर्तमानकाल की). जैसे, I am going to Mumbai tomorrow.
be यह क्रिया अपूर्ण वर्तमानकाल में कभी कभी प्रयोग में आती है. तब be के साथ विशेषण होता है और वाक्य से कर्ता का उस वक्त का बर्ताव का तरीका व्यक्त होता है. जैसे,I am being serious. मैं (अभी, इस वक्त) गंभीरता से बात कर रहा हूँ.
He is being foolish. वह मूर्खतापूर्ण बात/व्यवहार कर रहा है.
इस प्रकार (अपूर्ण वर्तमानकाल में be के साथ) प्रयोग में आने वाले और कुछ विशेषण :-
- optimistic – आशावादी, pessimistic – निराशावादी, selfish – स्वार्थी,
- economical – किफ़ायती, extravagant – फिजूलखर्ची, stupid – मूर्ख,
- polite – सभ्य, formal औपचारिक, mean स्वार्थी, कंजूस,
- irresponsible – गैरज़िम्मेदार


